Connect with us

एक तरफ पेट्रोल डीजल के दाम बड़ रहे है और यहां एक रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

देश

एक तरफ पेट्रोल डीजल के दाम बड़ रहे है और यहां एक रुपए प्रति लीटर पेट्रोल के लिए उमड़ी भीड़

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पिछले 10 दिनों से ब्रेक लगा है, लेकिन इससे पहले पेट्रोल और डीजल में प्रति लीटर 10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिस वजह से आम जनता पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है. इस बीच पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों का विरोध करने और डॉ. बी आर आंबेडकर की जयंती के मौके पर गुरुवार (14 अप्रैल) को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक स्थानीय संगठन ने 500 लोगों को एक रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेचा.

यह भी पढ़ें -  चुनाव आयोग को नियुक्ति के पूरे अधिकार, टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

इस ऑफर के तहत हर ग्राहक को बस एक लीटर पेट्रोल एक रुपये में दिया गया. उसके बाद भी पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था. यह कार्यक्रम ‘डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स एंड यूथ पैंथर्स’ ने आयोजित किया था.

संगठन की प्रदेश इकाई के नेता महेश सर्वगौडा ने कहा, ‘महंगाई तेजी से बढ़ी है. नरेंद्र मोदी सरकार में पेट्रोल का दाम 120 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसलिए लोगों को राहत प्रदान करने एवं डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए एक रुपये की दर पर पेट्रोल बेचने का फैसला किया.’ उन्होंने कहा, ‘यदि हमारे जैसा छोटा संगठन 500 लोगों को राहत दे सकती है तो सरकार को भी राहत प्रदान करना चाहिए.’

यह भी पढ़ें -  पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी

बता दें कि महाराष्ट्र के सोलापुर में पेट्रोल 120.21 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है. वहीं डीजल की बात करें तो सोलापुर में इसकी कीमत 102.92 रुपये प्रति लीटर है. वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 10 दिनों से स्थिर हैं और आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों 80 पैसे का उछाल आया था. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Continue Reading

More in देश

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305