Connect with us

नमक ही नहीं, ये चीजें भी बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड प्रेशर

स्वास्थ्य

नमक ही नहीं, ये चीजें भी बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड प्रेशर

आजकल हाई ब्लड प्रेशर केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गई है। युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रही है। तनाव, नींद की कमी, फास्ट फूड की लत और लंबे समय तक बैठने की आदत ने ब्लड प्रेशर की उम्र घटा दी है। विशेषज्ञ इसे ‘साइलेंट किलर’ कहते हैं, क्योंकि यह धीरे-धीरे हृदय, किडनी, आंख और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्या सिर्फ नमक ही जिम्मेदार है?

अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्लड प्रेशर केवल ज्यादा नमक खाने से बढ़ता है। लेकिन आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि यह केवल एक पहलू है। चीनी, अधिक कैफीन, शराब, धूम्रपान और लगातार स्क्रीन के संपर्क में रहना भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें -  करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा

इन आदतों से भी बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

विशेषज्ञों के अनुसार, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड और पेय पदार्थों में मौजूद अतिरिक्त शुगर भी रक्तचाप बढ़ाने में योगदान देती है। शोध में यह पाया गया है कि जो लोग अपनी दैनिक कैलोरी का एक चौथाई या अधिक ऐडेड शुगर से लेते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का जोखिम तीन गुना तक बढ़ जाता है। कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और रेडी टू ईट फूड्स में शुगर अधिक होती है।

यह भी पढ़ें -  युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

अधिकांश लोग शुगर के नुकसान के प्रति जागरूक नहीं हैं, इसलिए वह तय मात्रा से ज्यादा चीनी का सेवन कर लेते हैं। इसका नतीजा मेटाबॉलिक सिंड्रोम और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों के रूप में सामने आता है, जो हृदय और रक्त वाहिकाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।

यूरिक एसिड और ब्लड प्रेशर का संबंध

यह भी पढ़ें -  आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार

कुछ शोध बताते हैं कि ज्यादा शुगर यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है, जिससे किडनी की रक्त वाहिकाओं में तनाव आता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

क्या करें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए?

विशेषज्ञों का सुझाव है कि नमक के साथ-साथ ऐडेड शुगर और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स को कम करें। इसके अलावा नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद करती है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in स्वास्थ्य

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305