Connect with us

यहां जिला पंचायत सीट पर हरीश रावत को हराने वाले विधायक नही जीता पाए अपने भाई को

उत्तराखंड

यहां जिला पंचायत सीट पर हरीश रावत को हराने वाले विधायक नही जीता पाए अपने भाई को

लालकुआं विधानसभा की जग्गीबंगर जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में लालकुआं से भाजपा विधायक मोहन बिष्ट के बड़े भाई इंदर बिष्ट की हार हुई है। मोहन सिंह बिष्ट के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी जहां उपचुनाव में कमलेश चंदोला ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट के भाई इंदर सिंह बिष्ट को हराया है।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

जिला पंचायत उपचुनाव में 27 जून को मतदान हुआ था जिसमे 26323 में से 11896 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें कमलेश चंदोला ने जीत दर्ज की है, कमलेश चंदोला की जीत के बाद उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर आतिशबाजी की, चुनाव जीतने के बाद कमलेश चंदोला ने कहा कि उपचुनाव में उनको जनता का भारी समर्थन मिला जिस कारण वह बड़ी जीत हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें -  जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज

गौरतलब है कि मोहन सिंह बिष्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से हराया था जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी जिसके बाद हुए उपचुनाव मे विधायक मोहन बिष्ट के बड़े भाई इंदर बिष्ट चुनाव हार गए।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305