Connect with us

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल निजी दौरे पर पहुँचे उत्तराखंड

उत्तराखंड

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल निजी दौरे पर पहुँचे उत्तराखंड

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार देर शाम दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के निजी दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के वीआइपी गेस्ट हाउस में जलपान करने के बाद वह पुलिस सुरक्षा काफिले में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल की ओर रवाना हो गए।दिल्ली से शनिवार देर शाम 7:30 बजे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल इंडिगो की फ्लाइट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनका यह दौरा निजी है। जिसके चलते प्रोटोकॉल की दृष्टि से स्थानीय तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे।
सूत्रों ने बताया कि रेल मंत्री का यह निजी उत्तराखंड दौरा था। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की अगवानी के लिए सीओ ऋषिकेश डीसी ढोढियाल, डोईवाला कोतवाल सूर्यभूषण नेगी, जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज जेनेंद्र राणा के अलावा रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सुरक्षा काफिले में नरेंद्र नगर स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रेल मंत्री के साथ उनकी पत्नी और पुत्री भी है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305