Connect with us

‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी। कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह एक बार फिर बढ़ गया है।

फिल्म निर्माण कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माण और अन्य कारणों के चलते इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

फिल्म को लेकर यश पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यह सिर्फ एक सामान्य एक्शन फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसमें भावनाओं से भरपूर एक गहरी प्रेम कहानी भी देखने को मिलेगी। उनके अनुसार, फिल्म में रिश्तों, संघर्ष और बदले की कहानी को अनोखे अंदाज में पेश किया गया है। यही वजह है कि ‘टॉक्सिक’ को उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

फिल्म का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फिल्ममेकर गीता मोहनदास कर रही हैं। बड़े बजट में तैयार हो रही इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।

केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। अब नई रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस को फिल्म के ट्रेलर और अन्य अपडेट्स का इंतजार है, जो आने वाले महीनों में जारी किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305