Connect with us

नई पहल – उत्तराखंड में गैस सिलेंडर भी करेगा कोरोना महामारी को लेकर जनता को जागरूक, जानिए कैसे

उत्तराखंड

नई पहल – उत्तराखंड में गैस सिलेंडर भी करेगा कोरोना महामारी को लेकर जनता को जागरूक, जानिए कैसे

देहरादून। उत्तराखंड में गैस सिलेंडर भी करेगा कोरोना महामारी को लेकर जनता को जागरूक। जी हाँ देहरादून ज़िला प्रशासन ने कोरोना बचाव और जागरूकता को लेकर नई पहल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी देहरादून डा.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कोरोना से बचाव को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। फिर भी लोग लापरवाही बरतते हैं। घर-घर तक जागरूकता पहुंचाने के लिए गैस सिलेंडरों पर कोरोना बचाव और हेल्पलाइन नंबरों का स्टीकर लगवाया जा रहा है। कोरोना लक्षण या इससे जुड़ी सूचना भी लोग संबंधित नंबरों पर दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

देहरादून जनपद में अब रसोई गैस सिलेंडर पर एक स्टीकर लगा हुआ आएगा। इस पर कोरोना बचाव की गाइडलाइन के साथ लक्षण या कोरोना की सूचना देने समेत अन्य इमरजेंसी नंबर लिखे होंगे। ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, लक्षण आने पर कोरोना जांच जरूरी। सामाजिक समारोह एवं सार्वजनिक स्थानों में जाने से बचें। कोरोना बचाव के लिए करें काम…’ स्टीकर पर ऐसे ही जागरुकता सन्देश छपे हुए हैं। इनके साथ ही स्टीकर पर बचाव के अन्य तरीके और संपर्क नंबर दिए गए हैं। जिला अधिकारी देहरादून के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने यह स्टीकर तैयार करवाए हैं। इन्हें जिला पूर्ति अधिकारी के जरिए सभी गैस एजेंसियों में भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी देहरादून डा.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार से यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हर घर में एक से डेढ़ महीने में सिलेंडर बदला जाता है। ऐसे में इस योजना के जरिए सभी घरों में कोरोना बचाव की गाइड लाइन के साथ ही इमरजेंसी स्थिति में संपर्क करने के नंबर पहुंच जाएंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305