Connect with us

जरूरी खबर: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट होने वाला हैं जारी, जानिए कैसे चेक करे रिजल्ट

उत्तराखंड

जरूरी खबर: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट होने वाला हैं जारी, जानिए कैसे चेक करे रिजल्ट

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2022 Date: उत्तराखंड विघालय शिक्षा परिषद (यूबीएसई) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2022 Date: उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए राहतभरी खबर आ रही है। उत्तराखंड विघालय शिक्षा परिषद (यूबीएसई) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक घोषित कर सकता है। हाल ही में बोर्ड ने 10वीं 12वीं की करीब 13 लाख कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है, इसके लिए करीब 30 केंद्र बनाए गए थे और एक हजार से अधिक शिक्षकों को लगाया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, कॉपी चेकिंग के बाद बोर्ड ने आगे की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  सूबे में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां- डॉ धन सिंह रावत

ऐसे में बोर्ड जल्द ही रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।बता दें इस बार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें हाई स्कूल यानी 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1 लाख 20 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 1,13170 छात्रों ने हिस्सा लिया था। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक सकेंगेयूपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर UBSE 10th 12 th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने की भेंट

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, यहां नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।बता दें अभी बोर्ड द्वारा रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते कोई नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है। पास होने के लिए चाहिए होंगे 33 प्रतिशत मार्क्स।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री के ‘हरित व आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विजन की सशक्त मिसाल बना नौगांव

कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड बोर्ड ने 10 और 12वीं परीक्षा के सिलेबस में कुछ कटौती की थी। वहीं पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। साथ ही रिजल्ट जारी हो जाने के बाद यदि छात्र को लगता है कि उसके नंबर कम रह गए हैं तो वह रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकता है।

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305