Connect with us

राजौरी मुठभेड़ में शहीद हुए नैनीताल के नौजवान संजय बिष्ट, घर में पसरा मातम

उत्तराखंड

राजौरी मुठभेड़ में शहीद हुए नैनीताल के नौजवान संजय बिष्ट, घर में पसरा मातम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार (22 नवंबर) को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सेना के दो अध‍िकारी और दो जवान शहीद हो गए। आतंकियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में शहीद होने वालों में उत्तराखंड का लाल भी शामिल था। आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में नैनीताल के संजय बिष्ट भी शहीद हो गए। संजय बिष्ट 19 कुमाऊं 9 पैरा में तैनात थे। संजय की शहादत के बाद उसके परिवार में अब कोहराम मचा हुआ है। संजय की शहादत की खबर सुनकर आसपास के गांव के लोग उनके घर में जुटना शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल एमएलए सरिता आर्या, डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने भी उनकी शहादत पर शोक जताया है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने टनकपुर में ₹319 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लाक के रातीघाट क्षेत्र के हरी गांव निवासी संजय बिष्ट भारतीय सेना में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी में थी। जहां बीते रोज आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में संजय के साथ ही भारतीय सेना के दो अधिकारी (कैप्टन) और दो जवान शहीद हो गए। उम्मीद जताई जा रही है आज शाम तक संजय का पार्थिव शरीर नैनीताल के खैरना स्थित उनके पैतृक घर पहुंच जाएगा। जहां उनके सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305