Connect with us

Nainital: रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिला, 15 दिन से थे लापता

उत्तराखंड

Nainital: रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिला, 15 दिन से थे लापता

एक पखवाड़े से लापता चल रहे रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल की झील में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे बीते 15 दिन से लापता थे। रेंजर पांडे की आखिरी लोकेशन भीमताल बाजार में मिली थी। वे सीसीटीवी में देखे गए थे। उनके परिजन व पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह उनका शव भीमताल झील में मिला। सूचना के बाद रेंजर के परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  तात्या टोपे का जीवन साहस और राष्ट्रभक्ति की मिसाल- मुख्यमंत्री धामी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजहों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि रेंजर किन परिस्थितियों में गायब हुए थे। परिजनों ने मुखानी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दिया था। हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर की शाम को घर से लापता हुए थे। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी। वन विभाग भी लापता रेंजर का सुराग लगाने में जुटा हुआ था।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305