Connect with us

पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून नगर निगम ने चलाया अभियान, 450 किलो माल बरामद

उत्तराखंड

पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून नगर निगम ने चलाया अभियान, 450 किलो माल बरामद

निरंजनपुर मंडी में नगर निगम का छापा, 450 किलो पॉलीथिन जब्तआज सूचना के क्रम में प्रातः काल 7:00 बजे निरंजनपुर मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक के बेरोकटोक इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की गई तथा मौके पर दो स्थानों पर फुटकर व्यापारियों द्वारा धड़ल्ले से बेची जा रही। पॉलिथीन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई.जसके अंतर्गत अकबर अली तथा अफजल अली दोनों व्यापारियों पर 15-15000 का जुर्माना लगाया गया तथा इन दोनों से 12 बोरी पॉलिथीन तथा अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के समान जप्त किए गए इसी क्रम में यह भी प्रकाश में आया की निरंजनपुर मंडी में गुप्त रूप से अलग-अलग दिन अलग-अलग स्थान पर इन व्यापारियों द्वारा पॉलिथीन को बेचा जाता है तथा बहुत ही शातिराना तरीके से प्रत्येक दिन उनके द्वारा अपने स्थान को बदल कर यह कृत्य किया जा रहा था नगर निगम के कर्मियों द्वारा काफी दिनों से इस बाबत रेकी की गई जिस कारण से आज यह सफलता प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें -  औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का भव्य शुभारंभ

आज हुई इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया तथा जो अन्य फुटकर व्यापारी थे वे तत्काल वहां से अन्य रास्तों से भाग निकले आज मिली इस सफलता से अब अन्य मंडियो तथा बाजार क्षेत्रों मैं भी कार्रवाई की जाएगी। आज जप्त पॉलिथीन तथा अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक की मात्रा लगभग 450 किलो है टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खन्ना सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कोहली सुपरवाइजर संजय तथा अन्य पर्यावरण मित्र थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305