Connect with us

कुट्टु का आटा खाने से बीमार हुए लोगो से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, कही बड़ी बात

उत्तराखंड

कुट्टु का आटा खाने से बीमार हुए लोगो से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, कही बड़ी बात

हरिद्वार में कुट्टु का आटा खाने से बीमार हुए लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है. हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 122 हो गई. शाम होने तक उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी बीमार मरीजों का हालचाल जानने के लिए हरिद्वार के जिला अस्पताल पहुंचे. इस दौरान धन सिंह रावत ने माना कि इस हादसे के पीछे खाद्य सुरक्षा विभाग की भी लापरवाही है.

यह भी पढ़ें -  अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद

धन सिंह रावत ने कहा कि कुट्टु का आटा बेचने वाले हरिद्वार के सभी छोटेबड़े दुकानदारों पर आज ही सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए उन्होंने हरिद्वार जिलाधिकारी को निर्देशित भी कर दिया है. इसके साथ ही धन सिंह रावत ने कहा कि इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही सामने रही है और वो विभाग के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305