Connect with us

उत्तराखंड में यहां छात्रों के बाल न कटवाने को लेकर शिक्षक पर मारपीट का आरोप, शिक्षक और वार्डन निलंबित

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां छात्रों के बाल न कटवाने को लेकर शिक्षक पर मारपीट का आरोप, शिक्षक और वार्डन निलंबित

उत्तराखंड में शिक्षकों को लेकर लगातार मामले आ रहे है। अब नया मामला चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से है। जहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालय छात्रावास के वार्डन और संविदा संगीत शिक्षक पर कुछ छात्रों ने बाल न कटवाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने संविदा पर तैनात शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- गणेश जोशी

जानकारी के अनुसार नवोदय छात्रावास में छात्रों ने वार्डन और संविदा शिक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात नौ बजे जबरन छात्रों के बाल अपने हाथ से ही काटने शुरू कर दिए। आरोप है कि मंगलवार होने के कारण जब छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो शिक्षक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच एक छात्र हॉस्टल से भाग गया।

यह भी पढ़ें -  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील

स्कूल के अन्य छात्र उसे भागे हुए छात्र को ढूढ़ने चले गये और थाने चले गये। मामला थाने तक पहुंचा तो हंगामा हो गया। एसओ जसवीर सिंह चैहान ने बताया कि छात्रों ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। प्रधानाचार्य गोपाल राम ने बताया कि छात्रों की शिकायत के बाद संविदा शिक्षक व वार्डन महेंद्र सिंह घरती को निलंबित कर दिया है। बताया कि शिक्षक को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305