Connect with us

व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

उत्तराखंड

व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार योजना की संशोधित लागत को मंजूरी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज को जल्द से जल्द पूरी तरह क्रियाशील किया जाए और आवश्यक फैकल्टी की भर्ती शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही मेडिकल कॉलेज के रखरखाव के लिए भी उचित प्रावधान करने को कहा।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

बैठक में हल्द्वानी में रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) निर्माण कार्य को भी स्वीकृति मिली। इस परियोजना की कुल लागत 3569.28 लाख रुपये है। मुख्य सचिव ने पूर्व में स्वीकृत परियोजना को निरस्त कर इसे नए प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उरेडा के ऊर्जा पार्क परिसर में सुपर ई0सी0बी0सी0 ऑफिस बिल्डिंग निर्माण (कुल लागत 16.13 करोड़ रुपये) और सहस्रधारा रोड वाटर सप्लाई स्कीम (कुल लागत 113.16 करोड़ रुपये) को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें -  शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

बैठक में प्रमुख सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव बृजेश कुमार संत, श्रीधर बाबू अद्धांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305