Connect with us

कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने डिप्रेशन में आकर लगा ली घर में आग, मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर जान बचायी गयी

उत्तराखंड

कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने डिप्रेशन में आकर लगा ली घर में आग, मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर जान बचायी गयी

थाना रायपुर पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शिवलोक कॉलोनी स्थित एक मकान में आग लगी हुई है एवं घर के अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना रायपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची घर के अंदर भयंकर आग लगी हुई थी।

तथा घर का दरवाजा अंदर से बंद है। रायपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर स्थानीय लोगों की सहायता से दरवाजे को तोड़ा गया एवं आग की लपटों पर काबू पाते हुए अंदर जाकर रेस्क्यू किया गया तो किचन के अंदर से अर्ध बेहोशी की स्थिति में फंसे हुए एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर लाया गया व 108 के माध्यम से तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें -  छरबा, खेरूवा व आरकेडिया ग्रांट में जल्द शुरू होंगे गोसदन

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति काफी समय से कैंसर से पीड़ित है, जिस कारण वह डिप्रेशन में है, घर पर कोई अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद ना होने के कारण शाम के वक्त उसने स्वयं को अंदर से बंद कर घर में आग लगा दी एवं आग और धुआं के प्रभाव से घर के किचन में बेहोश हो गया।जिसे कड़ी मेहनत के बाद रायपुर पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें -  ग्रामीण पर्यटन से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर- डॉ. नरेश बंसल

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305