Connect with us

‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 

मनोरंजन

‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए करोड़ों रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म की रिलीज से पहले सामंथा ने इसका जोरदार प्रमोशन किया था, वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, ‘मां इंटी बंगारम’ ने पहले दिन करीब 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म की कहानी स्वर्ण नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सामंथा ने निभाया है। स्वर्ण एक संपन्न परिवार में शादी करके अपने ससुराल पहुंचती है। ननद की शादी के सिलसिले में गांव जाने के बाद उसके जीवन से जुड़े कई ऐसे राज सामने आते हैं, जो कहानी को रोमांचक मोड़ देते हैं। फिल्म में सामंथा का दमदार एक्शन अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके अभिनय और एक्शन सीक्वेंस की सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार

बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का सामना रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ से हो रहा है। हालांकि ‘पेद्दी’ रिलीज के तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है, फिर भी फिल्म टिकट खिड़की पर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने अपने 16वें दिन करीब 1.51 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं शुक्रवार के कारोबार में सामंथा की फिल्म ने बढ़त हासिल करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। अब आने वाले वीकेंड में दोनों फिल्मों की कमाई पर फिल्म कारोबारियों की नजर बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305