Connect with us

उत्‍तराखंड में मंत्रीमंडल फेरबदल की बढ़ीं अटकलें, देर रात दिल्ली में अमित शाह से मिले CM धामी

उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में मंत्रीमंडल फेरबदल की बढ़ीं अटकलें, देर रात दिल्ली में अमित शाह से मिले CM धामी

आज देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर अमित शाह ने अपनी बधाइयां प्रेषित की। इस दौरान दोनों के मध्य प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों, जोशीमठ में किए जा रहे पुनर्वास कार्यों एवं इस वर्ष पिछले सालों के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में गतिमान चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रुप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद प्रेषित किया।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- गणेश जोशी

सूत्रों की माने तो उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा। इसके अलावा दायित्वो क़ो लेकर भी चर्चा सीएम धामी का पार्टी संगठन और अमित शाह से मुलाक़ात के बाद अब ये लगभग तय हो गया हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द से जल्द तय कर दिया गया हैं। अब मंत्रियो का विस्तार होगा या फिर कुछ फेरबदल भी होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305