Connect with us

उत्तराखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी सहित कई बड़े नाम शामिल

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी सहित कई बड़े नाम शामिल

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे। चुनाव अभियान को गति देने के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी थी। स्टार प्रचारकों की इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था। आज बुधवार को पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेता आएंगे। लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं एवं रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्र से स्टार प्रचारक तय होने के साथ ही अब रैलियां व रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनाव अभियान तेज गति से पकड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  औली में बर्फबारी से लौटी पर्यटकों की रौनक, होटल बुकिंग फिर से बढ़ीं

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305