Connect with us

जानिए अपने शहर का Weather Update, बस एक क्लिक में…

उत्तराखंड

जानिए अपने शहर का Weather Update, बस एक क्लिक में…

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में आज यानी 3 अगस्त को कई जनपदों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि नैनीताल , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है तथा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं- मुख्य सचिव

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि तीन को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय और मैदानी जनपदों में कहीं गई तेज बौछार पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया का मायाजाल तोड़ रहा परिवारों की नींव, राज्य महिला आयोग ने जताई गंभीर चिंता

कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधी में कुछ कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  डॉ. नित्यानंद का पूरा जीवन - हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को रहा समर्पित- मुख्यमंत्री धामी

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305