Connect with us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टला, जानिए वजह 

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टला, जानिए वजह 

खराब मौसम के कारण टल गया पीएम का मुखबा दौरा 

अब मार्च के महीने में आने की संभावना 

देहरादून। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टल गया है। शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से पीएम गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल आने का कार्यक्रम था। अब वह मार्च में आ सकते हैं। राज्य सरकार उनके 27 फरवरी को आने की संभावना के हिसाब से तैयारी कर रही थी। लेकिन मौसम विभाग ने उस दिन बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

इसे देखते हुए पीएम का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब पीएम के पांच मार्च तक आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तैयारियों का भी जायजा लेने के लिए ही मुखबा-हर्षिल पहुंचे थे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305