Connect with us

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानें कब से कर सकेंगे बाबा के दर्शन

उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा, जानें कब से कर सकेंगे बाबा के दर्शन

Kedarnath Yatra 2023: भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के कपाट कब खुलेंगे इसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) के दिन उखीमठ में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ के कपाट (Kedarnath Dham Door Open) खोले जाने की तिथि तय हो गई है. पंचांग गणना के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का शुभ मुहुर्त तय कर दिया गया है. उखीमठ में वेदपाठी आचार्यों की उपस्थिति में इस तिथि का एलान किया गया है कि 25 अप्रैल की सुबह बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

महाशिवरात्रि के पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल उखीमठ में पूजा अर्चना के बाद पूरे विधि-विधान के बाद पंचाग गणना की गई और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा की गई. मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को मेघ लग्न में सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे. 21 अप्रैल को बाबा की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ के लिए होगी रवाना. इसके बाद 24 अप्रैल को बाबा केदारनाथ की डोली पैदल यात्रा करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंचेगी. इस तिथि की घोषणा होते ही पूरे मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगने लगे.

यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले की तिथि का एलान होने के साथ ही अब तैयारियां शुरू हो जाएंगी. 21 अप्रैल को बाबा की डोली गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी. इसके बाद पहले दिन गुप्तकाशी में रात्रिविश्राम होगा. अगले दिन डोली गुप्तकाशी से फाटा तक जाएगी. इसके बाद 23 अप्रैल को गौरीकुंड और फिर 24 को गौरी कुंड से केदारनाथ धाम तक बाबा की डोली पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. बाबा केदारनाथ के जब कपाट खोले जाते हैं तो यहां पर सबसे पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना होती है. मंत्रोच्चरण की बीच कपाट खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305