Connect with us

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आज दिनांक 13 जून 2022 एसडीआरएफ को पुलिस चौकी ब्यासी से प्रातःकाल सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक गाड़ी गिर गई है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थतियों में रोप की सहायता से खाई में उतर कर नदी के किनारे तक पहुँच बनाते सर्चिंग कि गई ,जिस दौरान टीम को नदी किनारे गाड़ी की नम्बर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण पोस्ट ढ़ालवाला से डीप डाविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उक्त दोनों टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा 

प्राप्त आधार कार्ड पर पंकज शर्मा नाम अंकित है। पंकज शर्मा के परिजनों से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 10.07.2022 को

1. पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 52 वर्ष

2. गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 40 वर्ष

3. नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 25 वर्ष व

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 'वीर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क' का किया लोकार्पण

4. हर्ष गुर्जर पुत्र संजय निवासी काजीपुर मेरठ उम्र 19 वर्ष

उक्त अल्टो कार से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे जो आज वापस आ रहे थे। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर एसडीआरएफ की दोनों टीम, स्थानीय पुलिस, जल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305