Connect with us

गंगाजल लेने के दौरान तेज बहाव में बहने लगा कांवड़िया, एसडीआरएफ ने ऐसा किया रेस्क्यू

उत्तराखंड

गंगाजल लेने के दौरान तेज बहाव में बहने लगा कांवड़िया, एसडीआरएफ ने ऐसा किया रेस्क्यू

हरिद्वार में कावड़ मेला ड्यूटी में तैनात एसडीआरएफ टीम द्वारा अलग-अलग घाटों में दो कांवड़िये को डूबने से बचाया है। गंगाजल लेने के दौरान एक कांवड़िया अनियंत्रित होकर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। कांवड़िये को एसडीआरएफ टीम के तैराक आशिक अली ने बचाया। कांवड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार में एसडीआरएफ टीम को यात्रियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील घाटों पर नियुक्त किया गया है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 22 जुलाई 2024 को हरिद्वार के कांगड़ा घाट में गंगाजल लेने के दौरान एक कांवड़िया अनियंत्रित होकर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा।

यह भी पढ़ें -  गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा- महाराज

कांवड़िये को बहता देख मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम के तैराक आशिक अली, शिवम, व आपदा मित्र द्वारा बिना देरी किए कावड़िये को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं दूसरी ओर बैरागी कैंप में एक व्यक्ति नदी के बहाव में बह रहा था जहां घाट में मौजूद एसडीआरएफ टीम के रमेश भट्ट व विजय खरोला, ने बह रहे व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें -  योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी- रेखा आर्या

पवन कुमार पुत्र श्री राजकुमार उम्र 29 साल, रोहतक हरियाणा

गिरीश कुमार, उम्र 45 (बैरागी कैंप घाट)

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305