Connect with us

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

मनोरंजन

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। इसकी अनोखी कहानी, लोककथाओं से जुड़ी जड़ें और भारतीय संस्कृति की झलक ने इसे सभी भाषाओं में दर्शकों के लिए खास बना दिया। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और अब तक वर्ल्डवाइड कुल कमाई 451 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

शानदार ओपनिंग और लगातार बढ़ती कमाई
फिल्म के पहले दिन ने ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कन्नड़ वर्ज़न ने 19.6 करोड़, हिंदी ने 18.5 करोड़, तेलुगु ने 13 करोड़, तमिल ने 5.5 करोड़ और मलयालम वर्ज़न ने 5.25 करोड़ का योगदान दिया। शुक्रवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद कमाई 45.4 करोड़ रही। शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और क्रमशः 55 करोड़ और 63 करोड़ रुपये कमाए गए।

यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

पहले सप्ताह का सक्सेस रिकॉर्ड
पहले हफ्ते के दौरान फिल्म ने दर्शकों को लगातार जोड़े रखा। सोमवार को 31.5 करोड़, मंगलवार को 34.25 करोड़, बुधवार 25.25 करोड़ और गुरुवार 21.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। नौवें दिन तक फिल्म ने अतिरिक्त 14.15 करोड़ रुपये जोड़कर भारत में कुल कलेक्शन 351.55 करोड़ रुपये तक पहुंचा लिया।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड और तुलना
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘ओजी’ (308 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए अब तक 451 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। अब फिल्म की निगाह रजनीकांत की ‘कुली’ (675 करोड़) पर है।

यह भी पढ़ें -  यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कहानी और प्रदर्शन का जादू
फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी में निहित लोककथा और आस्था है। दर्शक अपनी जड़ों से जुड़े अनुभव के साथ फिल्म का रोमांच महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही जबरदस्त एक्शन और रोमांचक सीन्स ने इसे और भी आकर्षक बनाया है। ऋषभ शेट्टी का निर्देशन और अभिनय फिल्म को विशेष बनाता है और दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है।

यह भी पढ़ें -  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार

अन्य फिल्मों की हालत फीकी
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का प्रदर्शन ‘कांतारा’ के सामने फीका साबित हुआ। आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.66 करोड़ रुपये की कमाई की, और इसका कुल कलेक्शन 40.41 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहा।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305