Connect with us

कैलाश खेर का नया देशभक्ति एंथम लॉन्च, राजनाथ सिंह-अमित शाह की आवाज भी शामिल

मनोरंजन

कैलाश खेर का नया देशभक्ति एंथम लॉन्च, राजनाथ सिंह-अमित शाह की आवाज भी शामिल

नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज और देशभक्ति से भरे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले पद्मश्री कैलाश खेर का एक और गीत रिलीज हुआ है। यह एंथम भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना की वीरता और गौरव को समर्पित है। गायक अपने चिर-परिचित अंदाज में इस गीत में नजर आ रहे हैं।

राजनाथ सिंह-अमित शाह की आवाज पहली बार

इस एंथम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह की आवाज भी सुनाई दे रही है। गीत का शुभारंभ स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इसे कैलाश खेर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

24 घंटे में मिले हजारों व्यूज

गाने को रिलीज़ के 24 घंटे के भीतर लगभग 30,000 व्यूज मिल चुके हैं। श्रोताओं ने इस गीत को भारतीय सेनाओं को सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। संगीत प्रेमियों ने भी कैलाश खेर की दमदार आवाज की सराहना की।

प्रेरणा कैसे मिली

कैलाश खेर ने बताया कि इस एंथम का विचार उन्हें फरवरी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात के दौरान आया। उस समय राजनाथ सिंह ने उनसे भारतीय सेनाओं पर गीत रचने का आग्रह किया था। इसी प्रेरणा से उन्होंने यह एंथम तैयार किया।

यह भी पढ़ें -  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

पहले भी गा चुके देशभक्ति गीत

यह पहली बार नहीं है जब कैलाश खेर ने सेनाओं के लिए गीत गाया हो। इससे पहले उन्होंने “भारत के वीर” गीत तैयार किया था, जिसे तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया था। हालांकि इस बार का एंथम विशेष है क्योंकि इसमें केवल बलिदान या कुर्बानी की बातें नहीं, बल्कि सेनाओं की बहादुरी, गौरव और साहस का जीवंत चित्रण है।

Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305