Connect with us

11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा

देश

11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा

एनडीए के 11 साल: विकास, विश्वास और बदलाव की दास्तान

नड्डा ने गिनाईं 11 वर्षों की बड़ी उपलब्धियां

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 वर्षों का सफर पूरा हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के सामने सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की राजनीति में अराजकता, पक्षपात और भ्रष्टाचार हावी था, लेकिन पिछले एक दशक में एनडीए शासन ने एक पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की नींव रखी है।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा में गरजे त्रिवेदी, बोले- राहुल गांधी ने किया सेना का अपमान

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश में राजनीतिक संस्कृति बदली, बल्कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ एक समावेशी और मजबूत भारत की कल्पना को साकार किया। तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर जिम्मेदारी और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता दी गई।

उन्होंने यह भी बताया कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक का खात्मा, और महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में 33% आरक्षण जैसे फैसले मोदी सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण हैं। इसके अलावा CAA और वक्फ अधिनियम में बदलाव को भी ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए उन्होंने कहा कि इन कदमों ने देश की संरचना में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।

यह भी पढ़ें -  देश में कोरोना का खतरा फिर गहराया, एक्टिव केस 5000 पार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और समाज के वंचित तबकों के लिए सरकार ने नए अवसर पैदा किए हैं—चाहे वह सैन्य सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी हो या स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

उन्होंने आगे बताया कि नोटबंदी जैसे फैसले कठिन जरूर थे, लेकिन देश की जनता ने नेतृत्व पर भरोसा दिखाते हुए हर चुनौती को स्वीकार किया। आज भारत दुनिया के सबसे सफल स्वच्छता अभियानों और नई शिक्षा एवं स्वास्थ्य नीति जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर है।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, महाराष्ट्र चुनाव को बताया 'मैच फिक्सिंग'

जेपी नड्डा ने इस पूरे सफर को एक “विकसित भारत” की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि जनता का भरोसा और सरकार की प्रतिबद्धता ही इस बदलाव की असली ताकत रही है।

Continue Reading

More in देश

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305