Connect with us

जोशीमठ भू-धंसाव के खतरे की स्टडी करेगी केंद्र सरकार की एक्सपर्ट कमेटी, सीएम धामी आज करेंगे दौरा

उत्तराखंड

जोशीमठ भू-धंसाव के खतरे की स्टडी करेगी केंद्र सरकार की एक्सपर्ट कमेटी, सीएम धामी आज करेंगे दौरा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव के मामले में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोशीमठ का दौरा करेंगे। वहीं इस मामले में जांच के लिए केंद्र सरकार ने भी एक जांच समिति का गठन कर दिया है।

ये समिति जोशीमठ में भू धसाव की घटना की विस्तृत जांच करेगी। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया कि कमेटी में पर्यावरण और वन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और स्वच्छ गंगा मिशन के एक्सपर्ट को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा 

केंद्र सरकार की ओर से गठित जांच समिति तेजी से जमीन धंसने की घटना का अध्ययन करेगी और 3 दिन में यह रिपोर्ट सौंपेगी। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से ज्ञापन में कहा गया कि समिति बस्तियों, इमारतों, हाईवे, बुनियादी ढांचे और नदी प्रणाली पर भू धसाव के प्रभावों का पता लगाएगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305