Connect with us

हादसा: यहां सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा, दो लोगों की मौके पर मौत

उत्तराखंड

हादसा: यहां सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा, दो लोगों की मौके पर मौत

उत्तराखंड के त्यूनी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।

जानकारी के अनुसार, सुबह थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक

हादसे में किशोर सिंह चौहान(25 वर्ष)पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व पंकज कुमार(40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों को स्थानीय निवासियों की मदद से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305