Connect with us

उत्‍तराखंड में आज से बस, आटो और विक्रम में होगी जेब ढीली, परिवहन के किराये में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी

उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में आज से बस, आटो और विक्रम में होगी जेब ढीली, परिवहन के किराये में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी

आखिरकार उत्तराखण्ड परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन के किराये में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने का फैसला लें लिया गया है जी हाँ पिछले काफी समय से रोडवेज कर्मचारियों के साथ-साथ प्राइवेट ऑपरेटर्स भी लगातार किराए को बढ़ाने की मांग कर रहे थे जिसको लगातार टाला जा रहा था लेकिन अब इसपर फैसला लें लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक

परिवहन निगम ने जो फैसला लिया है उसके बाद अब रोडवेज बस से लेकर विक्रम, टैक्सी – मैक्स से सफर करने पर अब आपको 20 से 25 प्रतिशत तक ज्यादा पैसे देने होंगे,वहीं एसी, वाल्वो की बस से सफर करेंगे तो 80 से 95 रूपये तक ज्यादा देने पड़ेगे, ऑटो-रिक्शा में पहले 2 किमी तक 60 रूपये और उसके बाद  18 रूपये पर-किलोमीटर की दर से किराया लिया जा सकेगा,वही 5 से 7 सीटर क्षमता वाले 3 पहिला गाड़ियों पर पहले 2 किलोमीटर पर 50 रूपये किराया लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

बस और टैक्सियों का किराये में लगभग 22 % बढ़ोत्तरी

-चारधाम हेतु संचालित बसों के किराए में 27 % बढ़ोत्तरी

-ऑटो और तिपहिया वाहनों के किराए में 15 से 18 %

माल भाड़े में लगभग 38% की वृद्धि

माल भाड़ा 2016 से नहीं बढ़ाया गया था

-परिवहन निगम अधिकतम 20 % कर्मचारी कल्याण अधिभार आरोपित कर सकता है

ई रिक्शा, किराए पर चलने वाले दुपहिया वाहनों, और एम्बुलेंस के लिए पहली बार किराए की दरें निर्धारित की गई हैं

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305