Connect with us

Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, तेज बारिश के साथ कड़केगी बिजली

उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, तेज बारिश के साथ कड़केगी बिजली

उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील

बिजली चमकने के साथ ही आंधी-तूफान से पेड़ टूटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है। नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वालों को सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है। कहा है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़ें -  भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305