Connect with us

उत्तराखंड में ममता हुई शर्मसार, कलयुगी मां ने कड़कड़ाती ठंड में नवजात शिशु को कूड़े के ढेर में फेंका

उत्तराखंड

उत्तराखंड में ममता हुई शर्मसार, कलयुगी मां ने कड़कड़ाती ठंड में नवजात शिशु को कूड़े के ढेर में फेंका

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप लोगों को हैरानी भी होगी और गुस्सा भी आएगा। कोई निर्दयी मां सर्द रात में अपनी नवजात बच्चे को निर्वस्त्र (बिना कपड़ो के) कूड़े के ढेर में फेंक गई। मां की ममता को कलंकित करने वाली ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्ची फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें -  जनपद में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरेली रोड प्राथमिक विद्यालय के पास की है। यहां खाली प्लॉट के कूड़े के ढ़ेर में एक नवजात बच्चा मिला है। नवजात को मां की गोद की जगह सर्द रात में कूड़े के ढेर में बिलखता हुआ छोड़ दिया गया। बच्चे को इस हाल में छोड़ते हुए अपनों का दिल तो नहीं पसीजा, लेकिन उसके रोने की आवाज सुनकर लोग जरूर जुट गए। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बताया जा रहा है कि आज स्थानीय लोगों ने जब बच्चे की रोने की आवाज़ सुनी तो बच्चे को देख उनके होश उड़ गए।जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खाली प्लॉट में बच्चे को कौन छोड़ गया है सीसीटीवी कैमरे के आधार पर इसकी तलाश की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305