Connect with us

उत्तराखंड में इगास बग्वाल में बिखरी लोक संस्कृति की सतरंगी छटा, सांसद बलूनी क़ो पीएम मोदी ने लिखा पत्र दी पर्व की बधाई

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इगास बग्वाल में बिखरी लोक संस्कृति की सतरंगी छटा, सांसद बलूनी क़ो पीएम मोदी ने लिखा पत्र दी पर्व की बधाई

आज ईगास बग्वाल पर्व के अवसर पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम किया जिसमे कई बड़ी हस्तियों मौजूद रही जिन्होंने उत्तराखंड के लोक पर्व क़ो करीब से महसूस किया इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भी अनिल बलूनी क़ो पत्र लिखकर बधाई दी और पर्व का महत्व बताया वही अनिल बलूनी ने भी पीएम क़ो धन्यवाद प्रेषित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि ” श्रीमती और श्री बलूनी आपको उत्तराखंड के लोकपर्व इगास की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर आमंत्रित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके द्वारा दिल्ली में इगास पर्व के आयोजन से यहां के लोगों को भी देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूती प्रदान करेगा। आस्था और परंपरा से जुड़े इस पर्व के आयोजन का आपका प्रयास सराहनीय है।

यह भी पढ़ें -  तात्या टोपे का जीवन साहस और राष्ट्रभक्ति की मिसाल- मुख्यमंत्री धामी

लोकपर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं। एक मान्यता के अनुसार लंका विजय के बाद प्रभु श्री राम जब अयोध्या लौटे तो उनके आगमन की सूचना उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 11 दिन बाद मिली। इस कारण दीपावली के 11 दिन बाद पूरे उत्साह और उमंग के साथ इगास या बुद्ध दिवाली को मनाया जाता है। आजादी के अमृत काल में देश पंच प्राण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है, जिनमें से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। इगास पर्व का आयोजन उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नयी पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में एक बार फिर करवट ले सकता है मौसम, कुछ जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना

त्योहारों में निहित आशा और सकारात्मकता हमें यह सन्देश देती है कि जन-भागीदारी के जरिए बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मुझे विश्वास है कि हम सभी की सामूहिक संकल्प शक्ति से उर्जित राष्ट्र प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। आपको और आपके परिवार को एक बार फिर से इगास पर्व की शुभकामनाएं। आपकी सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना सहित।

यह भी पढ़ें -  डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड को देश में पांचवां स्थान

आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए कोटि- कोटि आभार। आपके मार्गदर्शन में संपूर्ण देश में सनातन मान्यताओं के पुनर्जागरण और पुनरुत्थान का अभियान जारी है। उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लुप्तप्राय हो चुके पौराणिक इगास को आज धूमधाम से मना रहे हैं। आशीर्वाद हेतु पुनः आपका हृदय से आभार।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305