Connect with us

उत्तराखंड में 5 अगस्त तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, जानें कहां बरसे सबसे ज्यादा बादल

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 अगस्त तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, जानें कहां बरसे सबसे ज्यादा बादल

बरसात ने 10 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, इस जिले में जमकर बरसे मेघउत्तराखंड में इस बार झमाझम बारिश हुई। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून जुलाई में पिछले दस साल में बारिश का रिकार्ड टूट गया है। जुलाई माह में दून में सामान्य से 58 फीसदी ज्यादा 845.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  जन्मदिन बना उम्मीद का उत्सव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंचे बंशीधर तिवारी

मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध दस साल के डाटा के मुताबिक 2021 में सर्वाधिक 808 एमएम और 2019 में सबसे कम 402 एमएम बारिश दर्ज की गई।बागेश्वर में सबसे ज्यादा, अल्मोड़ा में कम बारिश जुलाई माह में बागेश्वर में सबसे ज्यादा 869.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं अल्मोड़ा में सबसे कम 351.9 एमए बारिश हुई। पूरे उत्तराखंड में सामान्य 417.8 एमएम से 32 फीसदी ज्यादा 552.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया दुःख

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट उत्तराखंड के दून समेत चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305