Connect with us

उत्तराखंड में जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले, देखिए किसे कहा मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले, देखिए किसे कहा मिली जिम्मेदारी

देहरादूनः उत्तराखंड में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिल चुकी है. इसके बाद अब कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. इसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. उत्तराखंड में जिला आबकारी अधिकारियों के तबादलों को लेकर काफी समय से चर्चाएं जोरों पर चल रही थी. लिहाजा, इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए शासन ने कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया है. शासन की तरफ से 5 अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियों से नवाजा गया है.

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

इसमें नए आदेशों के तहत अब अल्मोड़ा जिले में जिला आबकारी अधिकारी के तौर पर रमेश बंगवाल को जिम्मेदारी दी गई है. रमेश बंगवाल इससे पहले देहरादून जिले के जिला आबकारी अधिकारी भी रह चुके हैं. इसके अलावा अशोक मिश्रा को उधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है, अशोक मिश्रा भी इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में रह चुके हैं. गोविंद मेहता को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय परिवर्तन उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा संजय कुमार को सहायक आबकारी आयुक्त मुख्यालय भेजा गया है. इससे पहले संजय कुमार अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारी रह चुके हैं. पिथौरागढ़ जिले में जिला आबकारी अधिकारी के तौर पर हरीश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें -  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305