Connect with us

ऋषिकेश में दो गुटों में मारपीट, रंगबाज व्यक्ति ने की फायरिंग, हवाई फायर कर हुए फरार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में दो गुटों में मारपीट, रंगबाज व्यक्ति ने की फायरिंग, हवाई फायर कर हुए फरार

हॉकी – डंडे और बंदूक की धाएँ धाएँ, पर्यटकों व स्थानीयों के बीच ऋषिकेश में हुई मार पिटाई !!ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के पास शुक्रवार रात कुछ युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। कार सवार चार युवकों ने हॉकी स्टिक से एक स्थानीय युवक को पीटा। लोगों को डराने के लिए कार सवार एक युवक ने हवाई फायर किया और फरार हो गया। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  तीनधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन नदी में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी

शुक्रवार रात करीब नौ बजे चंद्रभागा पुल पर एक कार सवार युवकों की किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। जब एक स्थानीय युवक ने बहस कर रहे इन कार सवार युवकों का विरोध किया तो युवकों ने हॉकी स्टिक से युवक को पीटना शुरू कर दिया।यहां मौजूद लोगों को डराने के लिए युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं कार सवार युवक फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का भव्य शुभारंभ

पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।वही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि स्ट्रीट क्राइम और लोगो में सरेआम भय व्याप्त करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा न ही कार्यवाही में लापरवाही बरतने वालो को, अरेस्टिंग हेतु कल 12 बजे दिन तक का अल्टीमेटम दिया गया है। 12 बजे दिन तक अभियुक्तों की अरेस्टिंग ना होने पर स्वतः थाना प्रभारी ऋषिकेश व संबंधित चौकी प्रभारी पुलिस लाइन आमद करेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305