Connect with us

जोशीमठ संकट के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दिया ये बयान, बोले- ना फैलाए अफवाए

उत्तराखंड

जोशीमठ संकट के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दिया ये बयान, बोले- ना फैलाए अफवाए

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के मुद्दे को माओवादी ताकतें हवा देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ के मुद्दे को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आपदा प्रभावितों के विस्थापन तथा पुनर्वास को लेकर गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, विकास विरोधी सोच रखने वाले लोग स्थानीय नागरिकों को गुमराह कर जोशीमठ के पर्यटन तथा तीर्थाटन को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

रायवाला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति के प्रथम सत्र के पश्चात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रथम सत्र में हुई चर्चा तथा आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के मुताबिक उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें -  17 दिसंबर से, 45 दिनों तक चलेगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने, मतांतरण के खिलाफ कठोर कानून पारित करने, भ्रष्टाचार पर ऐतिहासिक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार संगठन की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही सशक्त भू कानून राज्य में लागू करने जा रही है, जिसकी रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है। यह कानून राज्य के व्यापक हित में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल

उन्होंने कहा कि संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा संगठन जीत का हैट्रिक लगाएगी। नगर निकाय के चुनाव में भी शत-प्रतिशत जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा में सरकार के प्रयास सराहनीय हैं, मगर कुछ माओवादी ताकतें आंतरिक व्यवस्था को चोट पहुंचाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि माओवादी ताकतें उत्तराखंड के विकास को प्रभावित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने चिंता जताई कि राज्य का प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भी जोशीमठ आपदा में सरकार का सहयोग करने के बजाय इसे राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक मुद्दा बनाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -  शौच के लिए निकले व्यक्ति पर किया तेंदुए ने हमला, उतारा मौत के घाट 

उन्होंने साफ कहा कि जोशीमठ में सरकार के खिलाफ हो रहे धरना प्रदर्शन के पीछे माओवादी ताकतों का हाथ है। जिनका उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं है। यह लोग स्थानीय जनता को गुमराह कर, धार्मिक तथा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जोशीमठ को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस तरह के दुष्प्रचार से प्रदेश का पर्यटन और तीर्थाटन प्रभावित होगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि इस कार्यसमिति में महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को उनके लक्ष्य दिए गए हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित होने वाले जी-20 के दो कार्यक्रमों को सफल बनाने में भाजपा संगठन ने अपनी भूमिका तय की है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305