Connect with us

सहकारिता भर्ती घोटाले में जाँच पूरी हुई नंही और चयनित बच्चों को जॉइनिंग भी मिल चुकी है, चल रही 10 दिन की ट्रेनिंग

उत्तराखंड

सहकारिता भर्ती घोटाले में जाँच पूरी हुई नंही और चयनित बच्चों को जॉइनिंग भी मिल चुकी है, चल रही 10 दिन की ट्रेनिंग

प्रदेश भर  में सहकारिता विभाग  में हुए  भर्ती  घोटाले की गूंज से बीजेपी सरकार की जमकर किरकिरी हो रही  हैं नए  बने सीएम धामी  ने ढंग  से कार्यभार  अभी  संभाला  ही था  की सहकारिता विभाग  में भर्ती  घोटाले  का बम फूट गया हालात ये हैं की 423 पदों को लेकर  हुई भर्ती  में जिस तरह से भाई  भतीजा वाद  के आरोप लगे  हैं उसके बाद  कहाँ तो पूरी भर्ती  प्रक्रिया पर जाँच  पूरी हो जाने तक रोक लगनी  चाहिए  थी  लेकिन ऐसा  हुआ नहीं हालात तो ये हैं कि तमाम चयनित  बच्चों को जॉइनिंग भी  दी जा चुकी  हैं और ब्रांच भी  अलाट कर 10 दिन की ट्रेनिंग चल  रही  हैं.

यह भी पढ़ें -  भद्रकाली मंदिर पहुंचे सीएम धामी, गणेश जोशी संग की पूजा-अर्चना

खानापूर्ति के लिए  बच्चों को 16 अप्रैल को जाँच  कमेटी  के सामने अपना बयान  दर्ज करने  के लिए  बुलाया गया हैं ऐसे  में बड़ा सवाल  ये उठ  रहा हैं कि क्या केवल  खानापूर्ति की जाँच  हो रही  हैं तमाम बेरोजगार बच्चे कंपटीशन देकर भी रोजगार नहीं पा सके जबकि  नेताओं और अधिकारियो  की मिली भगत  के चलते  परिवार के लोगो को नौकरी  दें दी गईं आरोप तो ये भी  हैं कि पैसो  का भी  जमकर  लेनदेन हुआ हैं.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून जिले में ही अकेले 58 बच्चे चयनित  हुए  हैं इनमे से कितने अपनी मेहनत  से हैं और कितने सिफारिशी  ये तो जाँच  के बाद  ही साफ  हो सकता  हैं लेकिन विभाग  लगता  हैं पहले  ही इन तमाम बच्चों को बचने  कि राह  दिखा  रहा हैं एक  तरफ जॉइनिंग दें दी गई  हैं दूसरी तरफ बच्चों पर  कोई कार्यावाही  अगर  हुई भी  तो कोर्ट जाने का रास्ता खुला  रहेगा  और वहां से राहत  मिल गई  तो फिर नौकरी करने से कौन रोक सकता हैं.

यह भी पढ़ें -  राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना- रेखा आर्या
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305