Connect with us

रुड़की में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरी, 6 लोगों की मौत, तीन गंभीर

उत्तराखंड

रुड़की में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरी, 6 लोगों की मौत, तीन गंभीर

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुडकी के मंगलौर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है. ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई. इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी हरिद्वार मौके पर मौजूद हैं. दीवार के नीचे अभी भी मजदूर दबे होने की खबर है. राहत और बचाव का काम जारी है. फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है और दबे लोगों बाहर निकाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिला ‘Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem’ का बड़ा सम्मान

मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त मजूदर ईंट पकाने के लिए भट्टे में ईंट भरने का काम कर रहे थे. तभी भट्टे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस दल पहुंच गया. मौके पर चिकित्सा विभाग की टीम भी मौजूद है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305