Connect with us

अल्मोड़ा आ रहे है तो जरूर पढ़ ले यह खबर, बदल गया जिले का ट्रैफिक प्लान

उत्तराखंड

अल्मोड़ा आ रहे है तो जरूर पढ़ ले यह खबर, बदल गया जिले का ट्रैफिक प्लान

अल्मोड़ा में वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत आज अल्मोड़ा शहर का यातायात निम्नानुसार ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गया है।

डायवर्जन प्लान-

1- हल्द्वानी से पिथौरागढ़/कौसानी/रानीखेत/बागेश्वर/ताकुला जाने वाले भारी/हल्के वाहन बेस तिराहा- करबला-धारानौला-एनटीडी- शैलबैण्ड- लक्ष्मेश्वर होते हुए जायेंगे।

2- पिथौरागढ़/कौसानी/रानीखेत/ताकुला से हल्द्वानी जाने वाले भारी/हल्के वाहन लक्ष्मेश्वर-एनटीडी-धारानौला- करबला होते हुए जायेंगे।

3- हल्द्वानी से नगर अल्मोड़ा आने वाले हल्के वाहन बेस तिराहा- करबला तिराहा से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए के बुलडोजर से नहीं बचेगी एक इंच भी अवैध प्लॉटिंग

4- हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले भारी वाहन केवल रात्रि 20.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे के मध्य नगर अल्मोड़ा में प्रवेश/निकासी करेंगे।

5- दन्या/लमगड़ा से नगर अल्मोड़ा आने वाले वाहन पूर्व की तरह ही अल्मोड़ा में प्रवेश करेंगे।

पार्किग व्यवस्था-

1- स्थानीय टैक्सी/निजी वाहन पूर्व की भाँति चलने वाले वाहनों की पार्किग बहुद्देश्यीय भवन शिखर तिराहा, नगर पालिका पार्किंग में ही की जायेगी, अन्यत्र सड़को पर कही भी वाहन खड़े नही होंगे।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र

2- पार्किंग व्यवस्था रघुनाथ सिटी माँल- पिथौरागढ़- चम्पावत- दन्या- लमगड़ा से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन रघुनाथ सिटी माल में पार्किंग किये जायेंगे।

3- एस0एस0जे मिडिल गेट पार्किग बाँलीबाल ग्राउंड-

उक्त पार्किग स्थल मंत्रीगण/विधायक गण/अध्यक्षगण/वीआईपी आदि के वाहन पार्क होंगे।

4-सिमकनी ग्राउंड पार्किग स्थल-

1- हल्द्वानी /नैनीताल से आने वाले समस्त कार्यकर्ताओं के वाहन बस/कार बेस तिराहा होते हुए सिमकनी ग्राउण्ड में पार्क होंगे।

यह भी पढ़ें -  पटेलनगर में मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

2- बागेश्वर/कौसानी/रानीखेत से आने वाले समस्त कार्यकर्ताओं के वाहन बस/कार पाण्डेखोला लोअर माल रोड होते हुए सिमकनी ग्राउण्ड में पार्क होंगे

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305