Connect with us

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

उत्तराखंड

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

टांडा जंगल के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, परिवार पर टूटा कहर

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड पर टांडा जंगल के पास देर रात तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा निवासी एक परिवार सोमवार को रुद्रपुर अपनी रिश्तेदार से मिलने गया था। देर रात घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार टांडा जंगल के पास स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी की मौत हो गई, जबकि जाहिद और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

रात करीब 2 बजे परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी मृतक और घायल बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18 के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305