Connect with us

यहां आवारा कुत्ते को गुलदार से बचाने के लिए जा भिड़ी गाय

अल्मोड़ा

यहां आवारा कुत्ते को गुलदार से बचाने के लिए जा भिड़ी गाय

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। शाम होते ही गुलदार आबादी वाले इलाकों में विचरण करता हुआ दिखाई दे रहा है। विगत दिनों नगर के पाण्डे खोला इलाके में गुलदार ने एक कुत्ते को अपना निवाला बना डाला। कुत्ते पर झपटने के दौरान एक गाय गुलदार से भिड़ गई। गाय के गुलदार से भिड़ने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें गुलदार गली में बैठे एक आवारा कुत्ते पर हमला कर रहा था, इस दौरान वहां मौजूद गाय गुलदार से भिड़ गई। हालांकि बाद में गुलदार कुत्ते को उठा ले गया।

यह भी पढ़ें -  सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

शाम होते ही गुलदार के आबादी वाले इलाकों में धमक से लोगों में भी दहशत का माहौल है। लक्ष्मेश्वर वार्ड के वार्ड मैम्बर अमित शाह ने बताया कि उनके क्षेत्र में आए दिन रात ही गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। यहां गुलदार आवारा जानवरों को निशाना बना रहा है। इससे कुछ दिन पूर्व इस क्षेत्र में गुलदार का एक शावक भी मिला है। जो अपनी मॉं से बिछड़ गया था। जिसको बाद में वन विभाग के सुपूर्द कर दिया गया। लोगों में दहशत को देखते हुए अमित शाह ने इलाके में वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

इधर वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि पाण्डे खोला में गुलदार की चहल कदमी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की गश्त बढ़ाई गई है। लोगों को यह समझाया गया है कि सुबह व शाम के वक्त अलर्ट रहें। इस वक्त छोटे बच्चों को घर से बाहर न जाने दें, उनका ध्यान रखें।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305