Connect with us

यहां स्कूल में चिलकारी मारकर रोई छात्राएं, लोग बोले भूत-प्रेत का साया

उत्तराखंड

यहां स्कूल में चिलकारी मारकर रोई छात्राएं, लोग बोले भूत-प्रेत का साया

बागेश्वर जिले में एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की कुछ छात्राएं अजीब हरकतें करती हुई दिख रही हैं। इन छात्राओं की संख्या 6 से 7 है। इन छात्राओं की हरकतों के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शिक्षकों ने छात्राओं के पैरेंट्स को बुला लिया।

यह भी पढ़ें -  मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या

स्थानीय लोगों के मुताबिक, छात्राओं में भूत-बाधा का अंदेशा था। इसलिए छात्राओं को काबू में करने के लिए तमाम कोशिशें की गई। वीडियो के अनुसार, छात्राएं चिल्ला रहीं थी और कुछ बड़बड़ा रही थीं। छात्राओं की हरकतों से शिक्षकों और अन्य छात्रों में दहशत फैल गई। गौरतलब है कि इससे पहले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चमोली जैसे पड़ोसी जिलों के सरकारी स्कूलों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं।लड़कियां नाबालिग हैं और तस्वीरें परेशान करने देने वाली हैं इसलिए हम वीडियो को लगाने से परहेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

मास हिस्टीरिया क्या है?

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि यह मास हिस्टीरिया के लक्षण हैं। इसमें लोग असामान्य और अस्वाभाविक व्यवहार करते हैं। ये हरकतें विचारों और भावनाओं या स्वास्थ्य लक्षणों के चलते आ सकता है। डॉक्टर इसे मानसिक स्वास्थ्य स्थिति भी बताते हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305