Connect with us

उत्तराखंड में भारी गुजर सकते हैं अगले 48 घंटे, 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट; सर्तक रहने की सलाह

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी गुजर सकते हैं अगले 48 घंटे, 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट; सर्तक रहने की सलाह

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बुधवार को टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा गया। इसमें कहा गया है कि कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। एक अगस्त को जिला चंपावत, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और कहीं-कहीं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौरे होने के आसार हैं, जिससे मैदानी क्षेत्रों में जलभराव और पर्वतीय जनपदों में भूस्खलन होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री के ‘हरित व आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विजन की सशक्त मिसाल बना नौगांव

ऐसे में विशेष सावधानी बरती जाए। सभी चौकी, थाने आपदा संबंधी उपकरणों व वायरलैस सहित अलर्ट पर रहेंगे। संबंधित अवधि में किसी भी अधिकारी का मोबाइल स्वीच ऑफ नहीं रहेगा। भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालीय क्षेत्रों में किसी भी पर्यटक को आवागमन की अनुमति न दी जाए। भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गाें पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के चलते एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल ने निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार और ऋषिकेश में स्थित पंजीकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। वहीं, जिलाधिकारी यात्रा को लेकर अपने स्तर से निर्णय लेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305