Connect with us

हाईकोर्ट में पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर सुनवाई, नैनीताल पुलिस छावनी में तब्दील

उत्तराखंड

हाईकोर्ट में पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर सुनवाई, नैनीताल पुलिस छावनी में तब्दील

नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और सदस्यों के कथित अपहरण मामले की सुनवाई को लेकर सोमवार को नैनीताल फिर से पुलिस छावनी में बदल गया। सुरक्षा के मद्देनज़र उच्च न्यायालय परिसर से 500 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है।

मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में आज जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल के चुनाव संबंधी याचिका पर सुनवाई होनी है। बड़ी संख्या में याचिकाकर्ताओं और उनके समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अदालत परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

एसपी प्रकाश चंद ने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के हाईकोर्ट के 500 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के कार्यों में बाधा डालने वाले या असामाजिक व उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305