Connect with us

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण

अब हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन, लंबी कतारों से मरीजों को छुटकारा

देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल में छह नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज, तेज सेवाएं और अस्पताल में अधिक सुगम व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्थाओं के लागू होने से मरीजों को रजिस्ट्रेशन और जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी और इलाज की प्रक्रिया आसान बनेगी।

यह भी पढ़ें -  जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

अस्पताल में शुरू की गई प्रमुख सुविधाओं में ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट शामिल है, जो बच्चों के रिहैबिलिटेशन और शारीरिक रिकवरी में मदद करेगी। इसके अलावा हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे लंबी कतारों से राहत मिलेगी। खेल से जुड़ी चोटों के इलाज के लिए स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक की शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में चयनित 12 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पैथोलॉजी विभाग में आधुनिक Sysmex मशीन लगाई गई है, जिससे ब्लड टेस्ट अधिक सटीक और तेजी से हो सकेंगे। आम लोगों के लिए किफायती हेल्थ पैकेज चेकअप भी शुरू किए गए हैं। वहीं, ऑपरेशन थिएटर की क्षमता बढ़ाने के लिए नया एनस्थीसिया वर्क स्टेशन भी स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्य, प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन, एक्जीक्यूटिव मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. के.सी. पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  “जनता के सवालों का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी” – गणेश गोदियाल

सरकार का कहना है कि यह पहल राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305