Connect with us

अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करना बीजेपी नेता को पड़ गया भारी, हरिद्वार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उत्तराखंड

अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करना बीजेपी नेता को पड़ गया भारी, हरिद्वार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार में पुलिस की सख्ती के बाद भी सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अब नामित पार्षद ने अपनी ही शादी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि राफइल और लाइसेंस भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

पुलिस के मुताबिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित पार्षद हारून खान की दो दिन पहले शादी थी। शादी से एक दिन पहले कार्यक्रम के दौरान अपने आवासीय परिसर में हारून ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। जिसकी वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने की भेंट

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोपी हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राइफल और लाइसेंस को भी जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305