Connect with us

हरीश रावत का त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर बड़ा बयान, बीजेपी कर रही रावत के साथ बुरा

उत्तराखंड

हरीश रावत का त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर बड़ा बयान, बीजेपी कर रही रावत के साथ बुरा

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत के बीच की जुगलबंदी किसी से छुपी नहीं है हरीश रावत विपक्ष में अगर किसी नेता को सबसे ज्यादा मानते हैं तो वह त्रिवेंद्र सिंह रावत है  ऐसे में एक बार फिर हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर बड़ा बयान दिया है और साफ तौर पर कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बीजेपी वालों ने बुरा किया

यह भी पढ़ें -  पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद

भितरघात पर आए दिन उठ रहे तूफान के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी भाजपा की एक दुखती रग छेड़ दी। सोमवार को मीडिया से बातचीत में रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र के साथ काफी अपमानजनक व्यवहार किया गया है। उनके करीबियों के चुन चुन कर टिकट काटे गए। जिस व्यक्ति को पौने चार साल तक सीएम बनाकर रखा गया, उसे बिना कारण बताए हटा देना भला कहां उचित है?

यह भी पढ़ें -  सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित

हरीश रावत रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र के साथ काफी बुरा किया गया है। उनके साथ नजदीकी को भी एक अपराध माना जाने लगा था। यह आचरण गलत है। नई सरकार पर ब्यूरोक्रेसी की उलझन पर रावत ने कहा कि राज्यहित में काम करने वाले किसी भी नौकरशाह को कांग्रेस की सरकार से दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -  55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

त्रिवेंद्र बोले, हरीश बड़े भाई समान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर टिप्पणी करने से परहेज किया। त्रिवेंद्र ने कहा कि अभी मेरी जानकारी में रावत का बयान नहीं आया है। वैसे रावत जी मेरे बड़े भाई के समान हैं.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305