Connect with us

हरीश रावत की गुगली ने कांग्रेस के में मचा दी हलचल

उत्तराखंड

हरीश रावत की गुगली ने कांग्रेस के में मचा दी हलचल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है। हाल ही में उत्तराखंड दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया है कि अब पार्टी को बिना लाग लपेट के 2022 के चुनावी रण का सेनापति घोषित कर देना चाहिए, हरीश रावत ने यह भी कहा है कि पार्टी को यह भी स्पष्ट कर देना चाहिए कि कांग्रेस की बिजयी की स्थिति में वही व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री भी होगा क्योंकि उत्तराखंड वैचारिक रूप से परिपक्व राज्य है जहां लोग जानते हैं राज्य के विकास में मुख्यमंत्री की क्षमता और नीतियों का बड़ा योगदान रहता है।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले ब्रिगेडियर सुधीर मलिक

हरीश रावत ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि यदि हम चुनाव में अस्पष्ट स्थिति के साथ जाएंगे तो यह पार्टी के हित में नहीं होगा इस समय अनावश्यक कयास तथा मेरा तेरा के चक्कर में कार्यकर्ता आपस में टूट रहे हैं एवं कार्यकर्ताओं के स्तर पर भी गुटबाजी पहुंच रही है लिहाजा पार्टी हरीश रावत ही क्यों किसी को भी सेनापति घोषित करें और मैं उसके पीछे खड़ा रहूंगा। हरीश रावत ने ट्वीट किया है कि कांग्रेस को विशालतम अनुभव और अति उर्जावान लोगों की सेवाएं उपलब्ध हैं उनमें से किसी एक नाम की घोषणा करिए और हमें आगे ले चलिए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305