Connect with us

हरिद्वार: पंजाब से घूमने आए थे दो दोस्त, भारत माता मन्दिर के पास नहाते समय नदी में डूबे दो युवक, तलाश जारी

उत्तराखंड

हरिद्वार: पंजाब से घूमने आए थे दो दोस्त, भारत माता मन्दिर के पास नहाते समय नदी में डूबे दो युवक, तलाश जारी

दिनाँक 28 सितंबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सप्तऋषि घाट, भारत माता मन्दिर के पास 02 युवक गंगा नदी में डूब गए है जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री के ‘हरित व आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विजन की सशक्त मिसाल बना नौगांव

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों युवक पंजाब से हरिद्वार घूमने आये थे एवं गंगा नदी में स्नान करने के दौरान अनियंत्रित होकर गंगा नदी में डूब गये। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा गंगा नदी में डाइविंग के माध्यम से भी निरंतर सर्चिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया दुःख

युवकों का विवरण

1. श्री साहिल ओबराय उम्र 29 वर्ष पुत्र श्री अनिल

निवासी :- जयपुरिया सोसाइटी जीरकपुर जिला मोहाली पंजाब।

2. श्री जतिन ओबराय पुत्र स्वर्गीय श्री हरवंश राय

निवासी :- ईको ग्रीन डेरावसी पंजाब।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305