Connect with us

Haridwar: अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले दो दंपति कार दुघर्टना में जिंदा जले, रिश्ते में जीजा साले थे मृतक

उत्तराखंड

Haridwar: अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले दो दंपति कार दुघर्टना में जिंदा जले, रिश्ते में जीजा साले थे मृतक

हरिद्वार के रहने वाले दो दंपति का सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला हरिद्वार हाईवे पर कार में आग लगने से जिंदा जल गए। हरिद्वार निवासी उमेश गोयल (70) और उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65) व अमरीश जिंदल (55) और उनकी पत्नी गीता जिंदल (50) जगाधरी यमुनानगर में अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हरिद्वार स्थित उनके वसंत विहार ज्वालापुर में मातम परसा हुआ है। भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिद्वार निवासी उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले थे। उमेश गोयल की साली की सास का निधन हो गया था। जिसके लिए दोनों दंपति कार से जा रहे थे। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि चारों बुजुर्ग सुबह घर से निकले थे।

यह भी पढ़ें -  रामपुर में बड़ा हादसा- चाय की दुकान में फटा गैस सिलिंडर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में ही कार पूरी तरह जल गई। लोगों ने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें कार से बाहर निकलने तक का मौका भी नहीं मिला और चारों अंदर ही जिंदा जल गए। इसके बाद शवों को कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ये सब 20 मिनट में हुआ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305