Connect with us

Haridwar: इस बार डिजीटल होगी कांवड़ यात्रा, कांवड़ियों को QR कोड से मिलेगी मेला क्षेत्र की जानकारी

उत्तराखंड

Haridwar: इस बार डिजीटल होगी कांवड़ यात्रा, कांवड़ियों को QR कोड से मिलेगी मेला क्षेत्र की जानकारी

हरिद्वार पुलिस ने नई पहल को धरातल पर उतारते हुए कांवड यात्रा 2023 में भोले भक्तों की सुविधा के लिए QR Code जारी किया है। QR Code स्कैन करते ही कांवड़ यात्रियों को निम्नलिखित सुविधाएं एक ही मंच पर बड़ी आसानी से उपलब्ध हो पाएंगी-

*1-रियल टाइम पार्किंग-* पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी आपको आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय real-time पार्किंग की स्थिति नजर आएगी।

यह भी पढ़ें -  रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद

*2- डायवर्जन-* भीड़ का दबाव बढ़ने पर यदि रूट प्लान को चेंज कर डायवर्जन लागू किया जाता है तो उसकी जानकारी आपको QR Code स्कैन कर मिल जाएगी।

3- खोया-पाया-* खोया पाया में गुमशुदा बच्चों की जानकारी एवं उनके परिजनों की जानकारी भी दी जाएगी जिसे स्कैन कर अपने किसी परिचित के खोने पर उसे आसानी से तलाश किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ

*4- सोशल मीडिया प्लेटफार्म-* इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप आसानी से कांवड़ मेले के दौरान सरकार पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

*5- फोटो वीडियो गैलरी-* यहां आप कांवड़ मेले के दौरान ली गई भोले के भक्तों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे।

*6- जिला दूरभाष संपर्क सूची-* यहां पर आपको जनपद के सभी महत्वपूर्ण अधिकारीगण के मोबाइल नंबर एवं आने जानकारी बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

इस क्यूआर कोड की सॉफ्ट कॉपी नजदीकी जनपदों से (जहां से शिव भक्त आते हैं) को भेजी जा रही है एवं हार्ड कॉपी बॉर्डर पर आने वाले डाक गाड़ियों और आसपास के राज्यों में भेजी जा रही है।

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305